इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के नीतिखंड एक निवासी अजय कुमार की सोने चेन लूटने के मामले में पुलिस ने वारदात के 22 दिन बाद मंगलवार को दर्ज किया है। वारदात के समय जब अजय घर के बाहर टहल रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। अजय ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर दो स्कूटी सवार युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले पर झपट्टा मारकर चेन खींच ले गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन स्कूटी सवार बदमाश भाग निकले। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि देरी से प्राथमिकी दर्ज होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।