फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में गोली लगने से चेन लुटेरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में सोने की चेन और मोबाइल लूट की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश से लूट का आभूषण, बाइक, तमंचा और नकदी बरामद की गई है। हालांकि पकड़े गए बदमाश का साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कविनगर पुलिस विवेकानंद तिराहे पर शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाइक सवार के पैर में जा लगी और बाइक सहित सड़क पर गिर गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुकेश उर्फ राजा निवासी शाहपुर मोरटा थाना मुरादनगर बताया है। सुकेश ने अपने साथी पंकज निवासी नंदग्राम के साथ चेन और मोबाइल लूट की वारदात करने की बात स्वीकार की है। सुकेश से लूट की चेन गलाकर निकला सोना, तमंचा, दो कारतूस, 800 रुपये की नकदी और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें