फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मॉर्निंग वॉक पर निकले बाइक सवार से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाश तमंचा दिखाकर भाग गए। मामले में विवेक अरोड़ा ने नंदग्राम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विले डे सोसायटी में रहने वाले विवेक अरोड़ा के मुताबिक सात मई को सुबह रोजाना की तरह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर लौटने के दौरान राजनगर एक्सटेंशन गोलचक्कर के पास बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर बदमाश तमंचा दिखाकर भाग गए। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। घटना के संबंध में उन्होंने नौ जून को नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर 15 जून को केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें