फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होलिका पूजन के बाद रील बना रहीं इंजीनियर की पत्नी से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड एक में रविवार दोपहर घर के पास रील बना रहीं इंजीनियर की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। घटना अभयखंड चौकी क्षेत्र की है। गले पर झपट्टा लगते ही मंगलसूत्र सड़क पर गिर गया। वहीं, शालीमार गार्डन में शनिवार रात भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर के पास इंजीनियर के गले से चेन लूट ली। दोनों घटनाओं में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और रील से लुटेरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

ज्ञानखंड एक में रहने वाले सिविल इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि पत्नी सुषमा पड़ोस की महिलाओं के साथ घर के पास में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे होलिका पूजन करने गई थीं। वहां से लौटने के दौरान वह अन्य महिलाओं के साथ घर के पास सर्विस रोड पर रील बना रही थीं। तभी एक बाइक पर हेलमेट लगाए खड़े लुटेरे ने उनके पास जाकर गले से चेन लूट ली। वह झटका लगने से पीछे खिंचतीं गईं। उन्होंने खुद को गिरने से बचा लिया। गनीमत रही कि अचानक झटका लगने से मंगलसूत्र टूटकर सड़क पर गिर गया। लुटेरा उनकी चेन लूटकर भाग गया। लुटेरे ने सफेद शर्ट और काली पेंट पहनी थी। लुटेरे ने बाइक दिल्ली नंबर की प्लेट लगाई हुई थी। घटना के बाद काफी देर तक पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया लेकिन वह व्यस्त बता रहा था। काफी प्रयास के बाद भी नंबर नहीं लगा तो पड़ोस में रहने वाले मीडियाकर्मी ने डीसीपी को मामले की सूचना दी। सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लुटेरा रील बनाने के दौरान कैद हो गया। पुलिस जांच में आया कि लुटेरे की बाइक पर जो दिल्ली नंबर था वह फर्जी निकला। लिखित शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरे की तलाश में टीम लगी है। उसकी पहचान के लिए रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष के घर के पास इंजीनियर से चेन लूटी :
शालीमार गार्डन में रहने वाले सिविल इंजीनियर ज्ञानेंद्र ने बताया कि वह घर के पास गेट नंबर 8 पर गाड़ी में बैठे थे। अचानक पीछे से भाग कर आए लुटेरे ने गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने लुटेरे का पीछा किया लेकिन वह कुछ दूर बाइक लेकर खड़े अपने दूसरे साथी के साथ बैठकर भाग निकला। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटनास्थल से कुछ दूर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का घर भी है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है की घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरा चेन लूटता कैद नहीं हुआ है। टीम को दूसरी जगह पर फुटेज कंगाल ने में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें