फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक भी नपेंगे: सीडीओ

Fri, 10 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बोर्ड एग्जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के बाद शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का जायजा शुक्रवार को सीडीओ ने लिया। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों की संयुक्त बैठक में सीडीओ ने कहा कि यदि कहीं नकल होती मिली तो छात्र के साथ केंद्र व्यवस्थापक पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 66 केंद्रों पर हो रही है। इसमें करीब 48 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षा की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

परीक्षा से पूर्व सभी केंद्र व्यवस्थापक अपनी तैयारी पूरी रखें। केंद्र पर फर्नीचर, सुरक्षा और बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है। डीआईओएस राज सिंह यादव ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर नकल की कोई संभावना न रहे।
विज्ञापन


डीआईओएस ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान यदि कोई व्यक्ति गाइड अथवा कोई किताब लेकर केंद्र पर पाया जाता है तो उसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ऐसे में परीक्षार्थियों की चेकिंग मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंचने तक की जाए। सीडीओ कृष्णा करुणेश, केवी सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मंजीत कसाना आदि मौजूद रहे।

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में देनी होगी अनुपस्थिति रिपोर्ट
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शुक्रवार को इलाहाबाद माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी बैठक हुई। बैठक  में गाजियाबाद से जीजीआईसी की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि इस बार स्मार्ट सिम से मेसेज नहीं होगा।

केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति का रिकॉर्ड केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के भीतर ही मेल या व्हाट्सएप के जरिए करना होगा। सुधा रानी ने बताया कि बैठक में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक जनपद में जो संकलन केंद्र बनाए  हैं, वहां आधे घंटे के भीतर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति का रिकॉर्ड पहुंचना जरूरी है।

यदि किसी केंद्र पर मेल की सुविधा नहीं तो केंद्र व्यवस्थाक संकलन केंद्र प्रभारी के नंबर पर व्हाट्सएप करेगा। व्हाट्सएप भी यदि नहीं कर सका तो मेसेज के जरिए उसे सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें