फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना : आज से डोर-टू-डोर सर्वे, दफ्तर का कार्य भी प्रभावित नहीं करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनगणना के लिए शुक्रवार से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू हो जाएगा। स्वगणना का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। करीब 36 हजार लोगों ने स्वगणना की है। डोर-टू-डोर सर्वे में करीब 10 हजार प्रगणक कार्य करेंगे। उन्हें यह कार्य अपने दफ्तर के कार्य को प्रभावित किए बिना करना है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त अंजनी सिंह बताया कि इसके लिए अलग से लगे कर्मचारियों को मानदेय दिया जा रहा है। एक प्रगणक को 30 दिन में 180 घर दर्ज करने हैं। इस कार्य को घर जाकर ही किया जा सकेगा।

कई विभागों में कार्य प्रभावित

डोर-टू-डोर सर्वे से पहले ही कई विभागों में लगी ड्यूटी के कारण कर्मचारियों के नहीं होने से लोगों को दिक्कत हुई। जीडीए में कर्मचारियों की संख्या कम होने से लोग परेशान हुए तो समाज कल्याण विभाग में पेंशन के लिए आए लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस संबंध में एडीएम वित्त ने बताया कि जरूरी कार्य को छोड़कर नहीं जाना है। सुबह और शाम चार बजे के बाद यह कार्य किया जा सकता है। हर प्रगणक को प्रतिदिन सिर्फ छह घरों को ही दर्ज करना है। ऐसे में कार्य में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर कोई कार्य छोड़कर सर्वे के लिए जाता है और उस दाैरान कोई घर दर्ज नहीं होता है तो ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


ड्यूटी बैग नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई

शहर में 16 चार्ज हैं। इनमें से पांच चार्ज नगर निगम में है। इसे लेकर नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बैठक की और उन्होंने सभी प्रगणकों को चार्ज अधिकारी से ड्यूटी बैग लेने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें