फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्वत लेने के आरोपियों को सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अलीगढ़ में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त पाली रजापुर शाखा के फील्ड ऑफिसर नरेंद्र व उसके बेटे राहुल को सीबीआई अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अदालत ने सुनवाई के लिए दो अप्रैल की तारीख लगाई है। दोनों पर आरोप है कि किसान के क्रेडिट कार्ड का बकाया सेटलमेंट कराने के नाम पर 18 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। दोनों को सीबीआई ने सात अप्रैल को गिरफ्तार कर आठ अप्रैल को सीबीआई कोर्ट में पेश किया था, उसके बाद 19 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर थे।
विज्ञापन

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के सिकरना शहबाजपुर निवासी शीलेंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर दोनों कर्मचारियों को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सात मार्च को गिरफ्तार किया था। शीलेंद्र का आरोप था कि उनके पिता और शीलेंद्र के पुराने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के ऋण खाते की बकाया राशि का निस्तारण करने के लिए फील्ड ऑफिसर मोहित अग्रवल ने रिश्वत मांगी थी। दोनों के हाथरस स्थित घर की भी तलाशी ली। उसके बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों को आठ मार्च को सीबीआई अदालत में पेश किया। सीबीआई ने अदालत से आरोपियों को 11 दिनों के रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए आरोपियों को सीबीआई को सौंपा दिया था। मंगलवार को दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त हो गई। उसके बाद दोनों आरोपियों को सीबीआई अदालत पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें