फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चीनी मांझा बेच रहे दुकानदार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी इलाके में पीएफए की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया है। एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने दुकानदार हेमंत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मांझे को जब्त कर लिया। पिछले दस दिन में संस्था की ओर से अलग अलग थानों में चार रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

विजयनगर के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में मांझा बेचे जाने की सूचना पीएफए संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को दी। संस्था के सदस्यों के साथ पुलिस की टीम हेमंत कुमार की दुकान पर पहुंची तो वहां से 29 चरखी चीनी मांझा और तीन खाली रोल बरामद हुए। दुकानदार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पांच साल से इस काम को कर रहा था। पुलिस ने हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। मांझे को जब्त कर लिया गया है। वादी गौरव गुप्ता ने बताया कि पिछले दस दिन में संस्था ने गाजियाबाद में चार लोगों पर मांझा बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिल्ली में मांझा बिकना बंद हो गया है। इसलिए दिल्ली के कुछ लोग गाजियाबाद से मांझा खरीदकर पतंग उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें