मोदीनगर। राज चौपले पर खड़ी फफराना गांव निवासी रालोद नेता प्रशांत चौधरी की बाइक चोरी करते चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रशांत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह किसी कार्य के लिए दोस्त की बाइक से राज चौपला आए थे। तभी मौका देखकर चोर बाइक चोरी कर भागने लगा। प्रशांत की चोर पर नजर पड़ गई। कुछ दूर पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को बाइक सहित थाने ले गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम फरजान निवासी गांव सारा निवाड़ी है।