फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ससुर पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के पैंगा गांव में घरेलू रंजिश में पुत्रवधू ने मायके वालों के साथ मिलकर ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका छोटा पुत्र योगेश और पुत्रवधू शालू अलग रहते हैं। आरोप है कि दंपती में झगड़ा रहता है। बृहस्पतिवार को दंपती में एक बार फिर झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में पुत्रवधू शालू ने मेरठ के परतापुर स्थित छज्जुपुर गांव से पिता चन्द्रपाल और भतीजे तनिष को बुला लिया। आरोप है कि शालू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शालू, चन्द्रपाल और तनिष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें