फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पब्लिक को बनाया घनचक्कर, अधबनी लिंक रोड का ही कर दिया ‘उद्घाटन’

Sat, 29 Oct 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
सड़क का उद्धाटन करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा युवा नेता ने पब्लिक को घनचक्कर बना दिया। इसकी वजह से एनएच 24 को 58 से जोड़ने वाली लिंक रोड पर घंटे भर परेशानी से जूझना पड़ा। हुआ यूं कि भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य यतेंद्र नागर सुबह करीब 11 बजे पुल पर पहुंचे। बेरिकेड हटाकर फीता लगाया और उसे काटते हुए वीडियो बनाई। वीडियो में कहा गया कि रोड का उद्घाटन हो गया। इसके बाद कई लोग गाड़ियां लेकर एनएच-24 की तरफ से नई लिंक रोड पर चढ़ गए। पुल पर गाड़ियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जीडीए के अधिकारी भी पहुंचे। फिर लोगों को बताया गया कि अभी रोड जनता के लिए नहीं खोला गया है। वहां करीब घंटे भर की परेशानी झेलकर लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

नवंबर के पहले सप्ताह नई लिंक रोड, दूसरे सप्ताह अंडरपास होगा चालू

2 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
यतेंद्र नागर का कहना है कि इस रोड के लिए 2013-14 में आंदोलन उन्होंने किया था लेकिन उन्हें पता चला कि कई नेता इस रोड का श्रेय लेने के चक्कर में हैं। आंदोलन के चलते इसका श्रेय खुद लेने के चलते उन्होंने ‘उद्घाटन’ कर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि वे मुंबई के प्रभारी हैं इसलिए यहां भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता से इसके लिए इजाजत लेने की जरूरत नहीं समझी।वहीं इस बारे में भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि नागर का स्थानीय संगठन से कोई मतलब नहीं है और इस मामले में संगठन को कोई जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
जीडीए की बहुत कोशिश थी कि एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने वाली 6 लेन नई लिंक रोड का तोहफा शहरवासियों को दिवाली पर दे दे लेकिन यह संभव नहीं हो पाएगा। दरअसल रोड के बीच रेलवे पुल पर तीन-चार दिनों का काम और बच गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में यह रोड चालू हो पाएगी। वहीं, हिंडन पुल के पास रेलवे अंडरपास को भी दिवाली पर चालू नहीं किया जा सकेगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

4 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने शुक्रवार को बताया कि नई लिंक रोड बनकर तैयार है, सिर्फ रेलवे की तरफ से पुल पर मामूली काम बचा है जिसे तीन-चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस समय पुल पर रोड के अंतिम चरण का कार्य ब्लैक टापिंग चल रहा है। उन्होंने बताया कि एनएच-24 से मेरठ तिराहे आने वाली सड़क पूरी तरह बन चुकी है। दूसरी साइड भी सड़क लगभग तैयार होने को है।
विज्ञापन

5 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
उन्होंने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में रेलवे से पुल की एनओसी मिल जाएगी, यह मिलते ही रोड चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले यह उम्मीद थी कि रेलवे के काम में देरी होगी, इसलिए इसे 15 नवंबर से चालू करने का एलान किया गया था।
विज्ञापन

6 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
बता दें कि इस रोड का 3.6 किलोमीटर की दूरी में निर्माण 31 जनवरी 2013 से 145 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था। इस रोड से दस मिनट के अंदर लोग एनएच-58 से एनएच-24 पर पहुंच जाएंगे। गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली काफी नजदीक हो जाएगी।
विज्ञापन

7 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
बढेगा वाहनों का दबाव
नई लिंक रोड के लिए ही ग्रेड सेपरेटर का निर्माण शुरू किया गया था। पर्यावरण विभाग से एनओसी न मिलने के कारण सेपरेटर का आधा निर्माण ही हो सका है। सेपरेटर के अभाव में एनएच-24 की तरफ से आने वाले ट्रैफिक से निपटने के लिए मेरठ तिराहे पर सिग्नल लगाने या यू टर्न बनाने का जीडीए का विचार है लेकिन इनमें से कोई काम शुरू नहीं किया गया है।

8 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
ऐसे में जीटी रोड व मेरठ रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ जाएगा। वहीं एनएच-24 पर नई लिंक रोड केकनेक्टिंग प्वाइंट के पास यूटर्न बनाने का प्लान तो तैयार कर लिया गया है लेकिन इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

9 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
रेलवे ने लटकाया अंडरपास का तोहफा
जीडीए ने दिवाली पर हिंडन पुल के पास निर्माणाधीन अंडरपास का तोहफा देने का एलान किया था लेकिन यहां भी अभी रेलवे का कुछ काम अटका है।

10 of 11
yatendra nagar - फोटो : सोशल मीड‌िया
अंडरपास से जीटी रोड की तरफ रोड का निर्माण कार्य भी बचा है।
विज्ञापन

11 of 11
yatendra nagar - फोटो : अमर उजाला
जैन ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में अंडरपास को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें