मोदीनगर। गांव शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने डंडे से पीट पीटकर बिल्ली काे मार डाला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सोशल मीडिया पर 15 सेकंड व 22 सेकंड के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। 15 सेकंड की वीडियो में एक युवक पर बिल्ली पर डंडे से वार कर रहा है। बिल्ली के बेहोश होने के बाद भी आरोपी उसे लात मारता है और बिल्ली की मौत के बाद उसे बोरी में भरकर ले जा रहा है। पशु प्रेमी संस्था से जुड़े सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।