फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लेनदेन के विवाद में की थी इस्तकार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव बिसोखर में दो माह पूर्व हुई इस्तकार की मौत के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों आमिर ,फैजल उर्फ भूरा ,लुकमान ,अनमोल उर्फ चोलू निवासी बिसोखर व सलमान निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार एक साल पहले लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस्तकार को नाले में डुबाकर मारा था।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि 13 जुलाई को गांव बिसोखर निवासी इस्तकार दोस्तों के साथ सिखैड़ा मार्ग की ओर घूमने गया था। इसी दौरान इस्तकार की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। इस्तकार की मां नफीसा ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए दो दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ में सामने आया कि इस्तकार के दोस्त आमिर व उसके चाचा से इस्तकार का एक साल पहले पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। तब से ही आमिर इस्तेकार से रंजिश रखने लगा था। 13 जुलाई को आमिर इस्तकार को अपने साथ घूमने के लिए ले गया। मौका देखकर पहले नाले में धक्का दिया और फिर मुंह काफी देर तक पानी में डुबाकर रखा था। जिस कारण इस्तकार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें