फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार्तिक मेले में आने वाले वाहनों पर न लिखी हो जाति

Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वाहनों और बैनरों पर जाति सूचक शब्द न लिखे होने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेले में सेक्टरवार अस्थाई शौचालय बनाने को लेकर भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक पांडेय ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिए कि इस बार मेले में सेक्टरवार शौचालयों का निर्माण और हैंडपंपों की संख्या अधिक से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी अस्थाई शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, वहां पर पर्याप्त मात्रा में सफाईकर्मी की भी तैनाती हो।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि इस बार मेले में शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए आबकारी विभाग विशेष अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में लगने वाले कैंपों की भी निरंतर चेकिंग की जाए। उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सभी संगठन वाहनों और बैनरों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र सिंह ने कहा कि मेले को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मेले में लगने वाले ठेलों से कोई भी अवैध वसूली नहीं की जाए। बैठक में सीडीओ हिमांशु गौतम आदि उपस्थित रहे।


राशन की कालाबाजारी का वीडियो वायरल

हापुड़। सोमवार को राशन की कालाबाजारी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें फ्री गंज रोड पर रेलवे स्टेशन वाले रास्ते पर एक बुग्गी से ई रिक्शा में राशन के बोरे डालने का मामला बताया गया। मामले की शिकायत का एडीएम संदीप कुमार ने संज्ञान लिया। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। विभाग का राशन इस प्रकार से बुग्गी से नहीं जाता है। इसलिए बोरों में क्या था इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें