मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग बंबा मार्ग से आगे रविवार रात चोर कंफेक्शनरी की दुकान की खिड़की उखाड़कर नकदी व लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गये। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
दुहाई गांव निवासी राजा चौधरी की मुरादनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर बंबा रोड से आगे कंफेक्शनरी की दुकान है। सोमवार सुबह राजा चौधरी अपनी दुकान पर पहुंचे, शटर का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो देखा अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। राजा चौधरी ने बताया कि चोर दुकान की खिड़की उखाड़कर अंदर आए गल्ले में रखी तीस हजार रुपये नकदी व करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।