फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दिनदहाड़े चोरी: किसान के घर से नकदी और गहने पार, छत के रास्ते घुसे चोर

Mon, 13 Apr 2026 07:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के जलालाबाद गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। किसान प्रशांत कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के गहने ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के जलालाबाद गांव में चोर एक मकान से पचास हजार रुपये नकदी और करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जलालाबाद गांव निवासी किसान प्रशांत कुमार बताया कि  रविवार सुबह वह घर का ताला लगाकर खेत पर चले गए थे, वहां से करीब साढ़े दस बजे घर आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। वह पड़ोस की छत से अपने घर में पहुंचे तो देखा कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा पड़ा है। बताया कि अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी और करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


बताया कि चोर पड़ोस की छत से मकान के अंदर पहुंचे थे। प्रशांत कुमार ने गांव के कुछ युवकों पर चोरी करने का शक जताते तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें