फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मासूम के साथ कुकर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना के गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार देर शाम उनका पांच वर्षीय पुत्र पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी युवक उसे पड़ोसी के घेर में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। शोर सुनकर अन्य बच्चों के आने पर आरोपी फरार हो गया। बच्चे ने सारी घटना घर आकर अपनी मां को बताई। जब वह पत्नी को साथ लेकर आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी ने पुलिस व अन्य किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें