मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को अगवा करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
उक्त गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार गांव निवासी एक युवक काफी समय से उनकी 19 वर्षीय पुत्री को परेशान कर रहा था। आरोपी बीते 18 अगस्त की दोपहर युवती को अगवा कर ले गया था। बाद में युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर घर लौट आई। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता ने किसी तरह साहस जुटा कर रविवार को भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार फरदीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।