लोनी। प्रेम नगर कॉलोनी निवासी सलमान ने बहन के पति, जेठ और ससुर पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। वह आरोपियों से बहन के साथ चल रहे विवाद में समझौता कराने परिवार के लोगों के साथ गए थे। आरोप है कि बहन को ससुरालियों ने दहेज में कार व 10 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर घर से निकाल दिया गया था। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपियों को नोटिस भेजा है।
सलमान निवासी प्रेम नगर कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन आयशा का निकाह मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाले वसीम के साथ करीब पांच साल पहले किया था। निकाह के बाद से सुसराल वाले बहन को दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पति व ससुराल के लोगों ने बहन को कार और दस लाख रुपये लाने के लिए कहा और उनके इन्कार करने पर घर से निकाल दिया। मामले में समझौता करने के लिए बहन के ससुर ने 29 जुलाई को उन्हें अपने घर पर बुलाया था। सलमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई व कई अन्य लोगों के साथ 29 जुलाई को बहन की ससुराल पहुंचे। वहां पर बहनोई और उसके भाई व पिता ने उन मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उन्हें और भाई इमरान व शानू बिलाल दानिया चोट से घायल हो गए। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि शिकायत पर वसीम, कय्यूम, शहनाज, सलीम, नदीम, जुनैद और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।