फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लाइनमैन, अवर अभियंता व एसडीओ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। झील वाली मस्जिद कॉलोनी में बिजली के खंभे से करंट लगने से तीन वर्षीय हुसैन की मौत के मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता, लाइनमैन और एसडीओ के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक सुबारती उर्फ मुन्ना का पुत्र हुसैन शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय पास में ही लगे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से हुसैन की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम की पर लापरवाही का आरेाप लगाते हुए हंगामा किया था। लोगों का आरोप था कि खंभे में काफी समय से करंट उतर रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। हुसैन के पिता सुबारती ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी थी। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें