फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फोन पर धमकाने के आरोप में पति पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि लोनी निवासी मोनू उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की थी, लेकिन जांच का आदेश करते हुए मामला पिंक बूथ भेज दिया गया। बताया कि पिंक बूथ पर मोनू को दो बार बुलाया गया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। हालांकि तब आरोपी ने पिंक बूथ में लिखित तौर पर परेशान न करने की बात कही। इसके बाद भी आरोपी ने परेशान करना नहीं छोड़ा और फोन पर अश्लील बातें करते हुए धमकी देने लगा। कार्रवाई न होने पर उन्होंने दोबारा कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पति-पत्नी हैं और लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक को लेकर भी बातचीत हो रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें