मोदीनगर। नगर की शिव विहार कॉलोनी निवासी विक्रांत ने घर में घुसकर मारपीट करने और चेन लूटने के आरोप में गोलू निवासी सीकरी कलां और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 31 अगस्त को वह अपने घर पर था। उसी दौरान सीकरी कलां निवासी गोलू 20 से 25 साथियों के साथ उनके घर पर आया। आरोपियों ने उसे और भाई शिवम और उनकी मां को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया था। आरोपी जाते समय मोबाइल फोन और सोने की चेन भी लूट कर ले गए। आरोपियों की एक स्कूटी मौके पर ही रह गई। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।