फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक के पैर में गोली मारने के मामले में पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग स्थित बहादरपुर गांव में युवक के पैर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। शनिवार को बहादरपुर गांव में नीम के पेड़ की टहनी काटने को लेकर मनोज त्यागी व विनेश त्यागी के बीच विवाद हो गया था, मामला गाली गलौज से मारपीट व फायरिंग तक पहुंच गया। बताया गया है कि पैर में गोली लगने से रोहित त्यागी घायल हो गया, जिसे गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में अभिषेक त्यागी ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मनोज, विनेश त्यागी, शुभम, अनुभव, राजकुमार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें