फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिगरेट के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। लक्ष्मीनगर कॉलोनी में दबंगों ने सिगरेट के रुपये मांगने पर दुकानदार अजय कुमार की पिटाई कर दी। अजय कुमार का कॉलोनी में ही किराना स्टोर है। अजय कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे दो युवकों ने सिगरेट खरीदी। युवक बिना भुगतान किए वहां से जाने लगे। अजय ने रुपये मांगें तो युवक रौब दिखाने लगे। गुस्साए युवकों ने दंबगई दिखाते हुए अजय से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए दुकानदार के परिजनों के साथ भी मारपीट की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें