फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली कटौती पर ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बिजली कटौती से परेशान लोग ऊर्जा निगम कार्यालय पर पहुंचे 150 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन पर अधिकारियों से अभद्रता करने और ऊर्जा निगम कार्यालय की लाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। अवर अभियंता ने लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को डीएलएफ विद्युत उपकेंद्र पर 150 से अधिक लोगों ने लाइट न आने पर प्रदर्शन किया था। कुछ शरारती तत्वों ने उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। लोगों ने उपकेंद्र में चलती मशीनों के साथ छेड़छाड़ की। लोगों ने विद्युत कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर चालू फीडर बंद करवा कर ताला लगा दिया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई और करीब छह घंटे तक करीब 26 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। फीडर बंद होने से उपकेंद्र ओवरलोड हो गया और दस एमवीए के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की नौबत आ गई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर आशीष झा, ओम प्रकाश पांडे, गाेविंद शर्मा, विजय कुमार, अशोक कुमार, अमरजीत, धर्मवीर व प्रदीप समेत 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें