फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाबा साहेब का बैनर उतारने के मामले में 10 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। मनौली गांव में मकान व ऑफिस से डॉ. भीमराव आंबेडकर का बैनर उतारने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मनौली निवासी नितिपाल ने बताया कि 13 अप्रैल को अपने मकान व ऑफिस के मेन गेट पर बाबा साहेब का बैनर लगाया था। आरोप है कि 15 अप्रैल को गांव निवासी दूसरे समुदाय के लोगों ने बैनर फाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। मामले में थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस संबंध में डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गफ्फार, साबू, साजिद उर्फ भोला, साबिर, वकील व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें