फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पोलियो वायरस मिलने का मामला: सोमवार तक 29563 घरों का सर्वे, अगले दो दिन और चलेगा अभियान

Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

विजयनगर सीवेज पंपिंग स्टेशन में पोलियो वायरस मिलने के बाद जिले में सर्वे अंतिम चरण में है। सोमवार तक 29563 घरों का सर्वे हुआ, जिसमें 378 बच्चे पिछले दो टीकाकरण राउंड से वंचित मिले।
विज्ञापन
पोलियो वायरस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयनगर सीवेज पंपिंग स्टेशन के सैंपल में वैक्सीन डिराइव्ड पोलियो वायरस मिलने के बाद जिले में चल रहा सर्वे अब अंतिम चरण में चल रहा है। सोमवार को 1928 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें पांच ऐसे बच्चे मिले जिनका पिछले पोलियो टीकाकरण राउंड में टीका नहीं लग पाया था। वहीं 12 ऐसे बच्चे मिले जो पिछले दो राउंड में कम से कम एक टीके से वंचित रह गए हैं। इनको मिलाकर 289 बच्चे ऐसे मिले हैं, जो पिछले टीकाकरण से वंचित पाए गए।

विज्ञापन

सोमवार तक सर्वे में 29563 घरों का पूरा किया जा चुका है, जिसमें शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के 13215 बच्चों की जांच की गई है। अभी तक चले अभियान में कुल 378 बच्चे ऐसे मिले हैं, जिनका पिछले दो टीकाकरण राउंड में कम से कम एक पोलियो डोज नहीं लिया है। इसके अलावा 146 बच्चों को ऐसे पाया गया, जिन्हें पिछले दो राउंड में ओपीवी की कोई खुराक नहीं मिली थी। सर्वे में यह पाया गया है कि 12069 बच्चे ऐसे मिले जिनको सभी डोज पिलाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलियो ड्रॉप से वंचित बच्चों को दवा भी पिला रही है।

टीकाकरण के लिए बनाई गई रणनीति, मिले नौ लाख डोज
सोमवार को सीएमओ कार्यालय में पोलियो टीकाकरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य ने बताया कि सर्वे के अनुसार टीकाकरण के लिए आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। सभी 12 संबंधित चिकित्सा इकाइयों के चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के नियमित टीकाकरण एवं पोलियो टीकाकरण कराने के लिए उचित दिशानिर्देश दिए गए हैं।

पांच जून को मिले वायरस के बाद राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, राज्य सर्विलांस यूनिट और जिला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में विशेष सर्वे चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अभी छह क्षेत्रों कैला भट्ठा, राजनगर, बुलंदशहर इण्ड एरिया, खैराती नगर, घूकना, न्यू पंचवटी कॉलोनी कोटगांव में सर्वे का कार्य बाकी है। अगले दो दिनों में इसको पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विजयनगर-दो में मिला एएफपी का केस
अभी तक के सर्वे के दौरान विजयनगर-दो क्षेत्र में एक एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस (एएफपी) केस की भी पहचान हुई है, जिसकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें