फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चवन्नी को बुलाओ': पुलिस कर्मियों को जमीन पर गिरा कर पीटा, वर्दी फटी...नेम प्लेट भी टूटी; ऐसे बची दो की जान

Thu, 15 May 2025 06:23 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके में दो भाईयों के बीच झगड़ा खत्म कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों से मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मियों ने एक घर में झिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना में पुलिस कर्मियों की वर्दी फट गई और नेम प्लेट भी टूट गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में बुधवार रात दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े की सूचना पर पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को जमीन पर गिराकर पीटा गया। झगड़ा कर रहे दो भाइयों और पड़ोसियों ने पुलिस के साथ मारपीट की है। पुलिस कर्मियों ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई हैं। पुलिस ने अपनी तरफ से महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। 

विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि कांस्टेबल रविंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल आफताब आमल डायल-112 पीआरवी बाइक पर तैनात हैं। दोनों थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में चलते हैं। रविंद्र कुमार ने थाने पर दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने साथी के साथ पीआरवी बाइक से राधा कृष्ण मंदिर बेहटा पुलिया पर मौजूद थे। 

मीना रावत नाम की महिला ने सूचना दी कि राहुल गार्डन कॉलोनी बुध बाजार में पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई आपस में लड़ रहे हैं। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित थी। दो भाई आपस में लड़ाई कर गाली गलौच कर रहे थे। दोनों पुलिस कर्मियों ने लड़ाई कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों लोग जयकुमार उर्फ कालू और राजकुमार ने उन्हें गाली देते हुए कहा कि पुलिस वाले आ गए। 

पुलिस दोनों को ले जाने लगी तो दोनों आरोपी भाई कहने लगे की चवन्नी को बुलाओ। तभी पड़ोस में रहने वाला चवन्नी उर्फ राजेश और उसकी पत्नी आ गई। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पिटने के लिए कहा। तभी आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ गरेवान पकड़कर धक्का मुक्की की। 

पुलिस कर्मियों ने समझाया कि कानून अपने हाथ में मत लो। इस पर दोनों भाई कहने लगे कि तुम क्यो आए हो हम दोनों भाई लड़ रहे थे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जानसे मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी अपने घर से डंडे लेकर आ गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर ही हमला कर दिया। 

पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान जयकुमार उर्फ कालू ने पत्थर से रविंद्र कुमार के चहरे पर ईंट से वार कर दिया। इस दौरान वह जमीन पर गिर गए। आरोपियों ने जमीन पर गिराकर मारा। साथी पुलिस कर्मी ने बचाने का प्रयास किया। इसके साथ भी उसके साथ भी मारपीट की गई। 
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की पीआरवी बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मियों ने एक घर में झिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना में पुलिस कर्मियों की वर्दी फट गई और नेम प्लेट भी टूट गई। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोनी बॉर्डर थाने में बीएनएस की 115(2), 351(2), 352, 121(1), 3(5) और 132 धारा में जयकुमार उर्फ कालू, राजकुमार, चबन्नी उर्फ राजेश और राजेश की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में कालू  को गिरफ्तार किया हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पुलिस कर्मियों को ज्यादा चोट नहीं आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें