फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमले का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के सिद्धार्थ विहार में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। इस मामले में करिश्मा ने पड़ोस के सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

करिश्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। वह इस पर कई बार आपत्ति जता चुके हैं। इसके चलते वह उनसे खुन्नस रखती है। इसी बात को लेकर उनके पांच साल के भांजे को आरोपियों ने पीट दिया था। इसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात से नाराज आरोपियों ने उन पर घर में घुसकर हमला कर दिया। करिश्मा की शिकायत पर पुलिस ने मुनेश, जीवा, आकाश, संदीप, रवि समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें