शास्त्रीनगर स्थित मण्णापुरम गोल्ड लोड कंपनी के लॉकर में रखा गिरवी सोना ऑडिट में नकली पाया गया। आडिट के दौरान पैकेट पर लगी सील संदिग्ध पाए जाने पर ऋण कंपनी ने गहनता से जांच की तो ब्रांच मैनेजर की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
जांच में पाया गया कि सात जुलाई को पैकेट निकालकर पानीपत में किसी सर्राफ के यहां बेच दिया, बदले में चार नकली चूड़ी पैकेट में रख दीं। मामले की जानकारी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी को हुई तो उसे मुंह बंद रखने की एवज में कूलर और पंखा खरीदवाया और 20 हजार रुपए दिए गए। कंपनी प्रबंधन ने आरोपी मैनेजर और चपरासी के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।