फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एआईएमआईएम पार्षद समेत आठ पर जमीन हडपने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाने में एआईएमआईएम से पार्षद इसरार समेत आठ लोगों पर छह लाख कीमत की 12 गज जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दिल्ली वजीराबाद रोड पर पसौंडा में प्लाट का सौदा 75 लाख रुपये में किया था। शिकायतकार्ता ने कागजात में भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन के वाजिद ने शिकायत दी कि उन्होंने मोदीनगर की शिवपुरी में रहने वाली मुनेश त्यागी, राहुल त्यागी, अनुज त्यागी व अन्य लोगों से पसौंडा में एक प्लॉट खरीदने के लिए 75 लाख रुपये में सौदा किया था। इसमें 37.5 प्रतिशत पार्षद इसरार पुत्र सुक्के, 25 प्रतिशत उनके, 25 प्रतिशत वशीरूद्दीन पुत्र शुभान, 12.5 प्रतिशत नावेद रव पुत्र यूनुस शमीम के नाम से तय हुआ था। उनका कहना है कि पूरा प्लाट 447.5 वर्ग गज का था जिसमें उनका नियमानुसार 111.87 वर्ग गज जमीन का ही बैनामा होना था लेकिन पार्षद इसरार समेत सभी आरोपियों ने मिलकर उनके नाम से महज 100 गज प्लाट का ही बैनामा किया। अब उनका आरोप है कि आरोपियों ने तहसील में सभी लोगों की मिलीभगत करके सुनियोजित तरीके से दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर 12 गज जमीन हड़प ली। इस जमीन की कीमत करीब 6 लाख रुपये है। घर के पास प्लाट का सौदा कराने में पार्षद इसरार और अन्य लोगों ने मध्यस्ता की थी। उनका आरोप यह भी है कि आरोपियों ने प्लाट के कागजात में छेड़छाड़ कर 12 गज जमीन हड़प कर धोखाधड़ी की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि कागजात और दोनों पक्षों में हुई लेन-देन की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें