मुरादनगर। विद्युत विभाग की टीम बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि ईदगाह बस्ती, सहबिस्वा, मसूरी व डासना क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बताया कि बिजली चोरी होने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है। सहबिस्वा, ईदगाह बस्ती में बिजली चोरी करने वाले 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि एसडीओ द्वितीय के क्षेत्र काकड़ा व नेकपुर गांव में बिजली चोरी के मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसडीओ तृतीय मूसरी व डासना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 16 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जिन लोगों पर बिजली का बिल बकाया बिजली के कनेक्शन काट दिए गए थे, लेकिन कुछ लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।