गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की आम्रपाली अंपायर सोसायटी में संजय कौशिक के फ्लैट का ताला तोड़कर सामान निकालने के मामले में आरडब्लूए अध्यक्ष समेत छह पर केस दर्ज किया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोमिला वर्मा, नीरज वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अरनव घोष, कोषाध्यक्षक अमित कुमार, सचिव ऋषि और सुभाष झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसीपी का कहना है कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि मामला किरायेदार और मकान मालिक का है जोकि कोर्ट में विचाराधीन है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद