फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लक्ष्य तंवर और पीएनबी के पूर्व शाखा प्रबंधक सहित 25 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोन माफिया लक्ष्य तंवर, पीएनबी चंद्रनगर के पूर्व शाखा प्रबंधक रामनाथ मिश्रा सहित 25 के खिलाफ ऑफिसर सिटी निवासी अनुज शर्मा ने सिहानीगेट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि लोन दिलाने के नाम उनकी संपत्ति के दस्तावेज लेकर लक्ष्य तंवर व अन्य ने फर्जी खाता खुलवाकर 26 लाख से ज्यादा राशि का लोन निकाल लिया। लक्ष्य तंवर पर घोटाले के करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। सीबीआई ने भी उस पर दो मुकदमे दर्ज किए थे। 30 अगस्त 2021 से वह जेल में बंद है।
विज्ञापन

अनुज शर्मा ने बताया कि उनका नोएडा में प्रिटिंग का काम है। 2014 में व्यापार में घाटा हो गया था। इसलिए उनको रुपयों की जरूरत थी। वह लोन के लिए बैंकों में संपर्क कर रहे थे, तभी एक रिश्तेदार के माध्यम से उनकी मुलाकात लक्ष्य तंवर से हुई। उसने दावा किया कि वह लोन करा देगा। इसी दौरान उसने 12 लाख रुपये ब्याज पर उनको नकद दे दिए और कहा कि वह मुद्रा योजना के तहत उनका लोन करा देगा।
वह हर महीने उनको 12 लाख का ब्याज देते आ रहे थे। तभी उसने उनकी प्रॉपर्टी के कागजात, आधार कार्ड आदि दस्तावेज ले लिए और उनका एक खाता पीएनबी की शाखा में खुलवा दिया और चेक व अन्य कागजाें पर उनसे हस्ताक्षर भी करा लिए गए। इसके बाद कह दिया कि उनका लोन अब नहीं होगा। बाद में उन्हें पता चला कि उनके नाम से 26 लाख से ज्यादा की रकम का लोन लेकर लक्ष्य ने राशि कई फर्म में ट्रांसफर कर दिया। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित से जांच के लिए साक्ष्य मांगे गए हैं।
विज्ञापन

कुर्क हो चुकी है संपत्ति : पुलिस लक्ष्य तंवर की अब तक करीब 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। पुलिस ने 15 से ज्यादा मामलों में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। 33 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। जबकि, दो मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
-
इनको किया गया नामजद
पुलिस के मुताबिक पीएनबी के मुख्य प्रबंधक रामनाथ मिश्रा, संजीव शर्मा निवासी अट्टा मार्केट, नोएडा, गौरव अग्रवाल कविनगर, गाजियाबाद, वरुण त्यागी निवासी नंदग्राम, प्रियंका तंवर निवासी कविनगर गाजियाबाद, यशदेव जैन व आशुतोष ठाकुर निवासी प्रतापविहार, गिरीश चंद गर्ग रेलवे रोड, गाजियाबाद, आरती बग्गा, आंबेडकर रोड, राजरानी कालरा निवासी अशोकनगर सिहानी गेट, अलका रानी निवासी तुराबनगर, गाजियाबाद, सतेंद्र, अबलून, कृष्णा, दीपक कालरा, ओम स्वाति, राहुल बंसल, अमन छतवाल अजय पुरोहित, कंवलजीत कौर,सविता मिश्रा, सुनील कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें