मोदीनगर। नगर की सुचेतापुरी कॉलोनी से मंगलवार रात कार सवार बदमाश मीडियाकर्मी अरुण वर्मा के घर के बाहर खड़ी कार चार मिनट में चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
अरुण वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जागने पर कार नहीं थी। अरुण वर्मा ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कार चोरी होने की जानकारी हुई। कार सवार चोर रात लगभग ढाई बजे वहां पहुंचे और मात्र चार मिनट में कार चोरी कर ले गए। घर के बाहर से कार चोरी की घटना से लोगों में रोष है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है।