फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कार सवारों ने रात में बीच सड़क पर घंटों मचाया उत्पात, कई को मारपीट कर किया घायल, युवक को मारी गोली  

Tue, 14 Dec 2021 07:17 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल कपिल को उपचार के लिए मोदीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कार सवारों ने युवक को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर के मोहिददीनपुर-खरखोदा मार्ग पर सोमवार रात कार सवारों ने मोहिद्दीनपुर रेलवे फाटक से सैदपुर गांव तक घंटों आंतक मचाया। वहां से गुजरने वाले कई बाइक सवारों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच उधर से गुजरे बाइक सवार दो भाइयों कपिल और राहुल तथा उनके एक साथी नितिन को कार सवारों ने बुरी तरह पीटा तथा फायरिंग की और बाइक में तोड़फोड कर दी। 

विज्ञापन


गोली कपिल के कंधे के बराबर से पार निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर कपिल को उपचार के लिए मोदीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें