मोदीनगर। अबूपुर गांव के पास विद्युत पोल से टक्कर के बाद पलटी गाड़ी। संवाद
मोदीनगर। निवाड़ी क्षेत्र में अबूपुर गांव के समीप सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकरा गई। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। निवाड़ी पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे एक कार मुरादनगर से मोदीनगर की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैसे ही गांव अबूपुर के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण कार हवा में कलाबाजी खाते हुए पलट गई। राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों के अनुसार हादसे के समय कार सवार युवक नशे में थे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।