फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ड्यूटी से लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। पीएसी 14वीं वाहिनी के गेट नंबर दो पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें वैशाली सेक्टर तीन निवासी करण रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा 16 जुलाई की रात हुआ और 23 जुलाई को करण के मामा वैशाली सेक्टर एक निवासी पुष्कर सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मामले में पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि भांजा करण रावत नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। 16 जुलाई की रात करीब एक बजे वह घर लौट रहे थे। पीएसी 41वीं वाहिनी परिसर के गेट नंबर-दो के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करण के दोनों पैर की हड्डी कई जगह से टूटी है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें