फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों की मौत; लोगों में आक्रोश

Sat, 16 May 2026 10:41 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

शनिवार शाम इस्कॉन मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने यातायात नियंत्रण के इंतजामों की मांग की है।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी सेक्टर-5 में इस्कॉन मंदिर के सामने शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव कचेड़ा निवासी साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव दुर्रई की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काली कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि वेव सिटी की सड़कों से पुलिस बैरिकेड हटाए जाने के बाद तेज रफ्तार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर एक्सिस बैंक एटीएम चौराहे पर आए दिन वाहन आपस में टकरा रहे हैं और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है।

स्थानीय निवासी जीवन पंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “वेव सिटी क्षेत्र में बैरिकेड और स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस विषय का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। पूरे वेव सिटी क्षेत्र में एएनपीआर कैमरे लगाए जाने चाहिए, ताकि तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जा सके। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।”
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने वेव प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोबारा बैरिकेड लगाए जाएं, स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा आधुनिक निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें