फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, छह वर्षीय बच्चे को घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड कालोनी में सोमवार सुबह स्कूटी से बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को स्कोडा कार सवार महिला ने टक्कर मार दी। हादसे में छह वर्षीय मासूम काफी दूर तक घिसटता चला गया। मासूम का अस्पताल में उपचार जारी है। मासूम की मां ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीतिखंड निवासी सरिता पांडेय ने बताया कि उनके पति सोमवार सुबह साढ़े बजे उनके पति वामदेव मिश्रा बेटे उत्कर्ष को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जब वह स्कूल के पास पहुंचे ताे पीछे से स्कोडा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पति व बेटा नीचे गिर गए। हादसा देखकर कार सवार महिला ने भागने का प्रयास किया इस दौरान उनका बेटा कार में अटक कर काफी दूर तक घिसटता चला गया। बेटे के सिर और शरीर में गंभीर चोट पहुंची तभी स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मासूम का आईसीयू में उपचार जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें