फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे बाप और बेटे को रौंदा, दोनों की मौत; नाले में फंसी गाड़ी

Tue, 24 Jun 2025 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसे के बाद नाले में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार पैदल चल रहे बुजुर्ग और उसके बेटे को रौंदते हुए नाले में फंस गई। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कलंदरगढ़ी गांव निवासी राजेश ने बताया कि मूलरूप से दिल्ली के दमालपुर निवासी उनके साढ़ू महेंद्र (65 ) और महेंद्र का बेटा मोहित (27) उनके गांव में ही किराए पर रहते थे। गांव के बाहर दोनों चाट की ठेली लगाते थे। 

मंगलवार सुबह दोनों ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए घर से निकले और गांव से पैदल खुर्जा जंक्शन की ओर जा रहे थे। जब गांव के बाहर पहुंचे तभी जेवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उनको रौंदते हुए सड़क किनारे उतर गई और नाले में फंस गई। 
विज्ञापन


वहां मौजूद राहगीर और अन्य लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खुर्जा जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाप बेटों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर परिजनों को अवगत करा दिया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है, कार को भी कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें