फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे कार फ्री डे पर मेयर ने चलाई साइकिल

Wed, 11 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से चौथा कार फ्री डे मंगलवार को मनाया गया। मेयर अशु वर्मा ने भी लोगों को प्रदूषण कम करने का संदेश देते हुए साइकिल चलाई। मेयर अपने घर से विजयनगर तक वह साइकिल पर सवार होकर पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने एसपी ट्रैफिक राकेश कुमार और टीआई अनिल कुमार के साथ कार पूल करने वाली सवारियों को पौधे और थैला देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने भी कार पूल करने वाली सभी सवारियों को पौधा और थैला दिया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार भी देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्तव्य है कि वह पर्यावरण की रक्षा करे। इसके साथ ही सभी को यह भी बताया कि अगर आपके बेटे को प्रदूषण की वजह से दमे की बीमारी होती है तो जिम्मेदार पिता होंगे जिन्होंने प्रदूषण फैलाया है।

इसके अलावा महिलाओं ने कार चालकों को बताया कि जाम में या रेड लाइट पर अपना इंजन बंद कर दें इससे भी प्रदूषण कम फैलेगा। कविनगर सेक्टर 10 के चौराहे पर राजनगर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विनीत शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने जागरूक किया।
विज्ञापन


चौधरी मोड़ पर योगेश त्यागी के नेतृत्व में अभियान चला। इसके अलावा वसुंधरा, इंदिरापुरम, मोहननगर आदि जगहों पर कार फ्री डे के लिए लोगों को जागरूक किया गया। टीपी त्यागी ने बताया कि अगले दस जून को मोहननगर जोन में कार फ्री डे मनाया जाएगा।

इस मौके पर विजयनगर में आरडब्ल्यूए महासचिव अजय जैन, आरके आर्य, वीपी सिंह, सगुआ सिंह त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, बीएस खोखर, नदीम खान, प्रदीप पाठक, राजपाल शर्मा, एमके शर्मा, बाबू राम यादव, संध्या त्यागी, नीलम सिंह, राणा रोशन सिंह, लक्ष्मी वर्मा, ममता सिंह, नमिता भल्ला, ममता गुप्ता, पर्यावरण सचेतक समिति के विजय पाल सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

वसुंधरा जोन के अटल चौक पर फेडरेशन के जोनल उप चेयरमैन उदय भान गर्ग, पीएस सिंह, ऋषि बंसल, संजय गुप्ता, सुभाष शर्मा, प्रभाकर द्विवेदी, महेश शर्मा की टीम के सदस्यों ने कारों में बैठे लोगों को पौधे और थैले बांटे।

साथ यह भी कहा कि यदि आगे जाम में फंस जाओ तो इंजन को चालू मत रखना।इंदिरापुरम जोन के जयपुरिया चौक पर जोनल सचिव सीएम वैद्य, सुनीता नागपाल, संजय सिंह, अनुज त्यागी, कुलदीप शर्मा और ईस्ट एंड सहकारी समिति के कर्मचारियों ने कार सवारों को न केवल पर्चे और थैले बांटे, बल्कि उनसे एक वादा भी लिया गया कि वो 10-10 पौधे अपनी तरफ से अन्य लोगों को बांटेंगे।

मोहन नगर चौराहे पर पराग चौधरी के नेतृत्व में गौरव सेनानी जीएस सिद्धू, पवन कौशिक, अनुरंजना त्यागी, राज शर्मा ने वहां से गुजरने वाले लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। साथ ही कार ड्राइवरों को पौधे और थैले भेंट किए। अगला कार फ्री डे 10 जून को मोहन नगर जोन में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें