फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में बिजली घर चौराहे के पास कार ने बाइक सवार तीन युवकों के टक्कर मार दी। हादसे में अलाह उर्फ सनी तिवारी (23) की मौत हो गई जबकि वीरू (19) और सुमित (18) घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

वीरू और सुमित सगे भाई हैं जबकि सनी इनका मौसेरा भाई था। ये क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बागू के रहने वाले हैं। रविवार रात को करीब साढ़े 11 बजे तीनों एक ही बाइक से विजयनगर क्षेत्र में मेडिकल तिराहे के पास रेस्तरां पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे बिजली घर के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की घायलों का उपचार चल रहा है। मामले जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें