फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर कोतवाली समेत आठ थाना क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में 18 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने नगर कोतवाली समेत आठ थाना क्षेत्रों को नो ड्रोन जोन घोषित किया है। इस दौरान बिना अनुमति ड्रोन, पैराग्लाइडर हॉट बैलून समेत अन्य कोई भी उड़ने वाले उपकरण उड़ाते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि नगर कोतवाली, विजयनगर, नंदग्राम, सिहानी गेट, कविनगर, इंदिरापुरम, कौशांबी, साहिबाबाद थाना क्षेत्र को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक या मीडियाकर्मी कोई भी उपकरण उड़ाना चाहते हैं या फोटो व वीडियोग्राफी करना चाहते हैं तो संबंधित थाने को सूचना देकर अनुमति के बाद ही प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें