फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डंपर की टक्कर लगते ही कार में आग लगी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पचायरा गांव निवासी पवन ने बताया कि उनके भाई प्रवीण, सतपाल, मां विमला और बहन मीनू चौहान पट्टी से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे मीरपुर गांव के पास कूड़ा निस्तारण प्लांट से बाहर निकल रहे डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई और उसमें अचानक आग लग गई। कार सवार चारों लोग समय रहते बाहर आ गए थे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें