फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दिल्ली जयपुर हाइवे पर कार में लगी आग, गाजियाबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत

Tue, 16 Sep 2025 02:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के रहने वाले चार कारोबारी दोस्त खाटूश्याम के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में एक कैमिकल से भरा टैंकर हाइवे पर पलटने से हादसा हो गया और चारों श्रद्धालुओं की कार भी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
हादसे में दो श्रद्धालुओं की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र की अलग अलग कालोनियों में रहने वाले चार कारोबारी दोस्त सोमवर की देर शाम खाटूश्याम के दर्शन को निकले। देर शाम जब उनकी कार दिल्ली राजस्थान स्थित हरियाणा के रेवाड़ी में एक कैमिकल से भरा टैंकर हाइवे पर पलटने से श्रद्धालुओं की कार भी उसकी चपेट में आ गई। 

विज्ञापन


कैमिकल में आग लगने से कार सवार चारों श्रद्धालु आशु, मोनू, ऋषि अरोड़ा और सुमित गोयल झुलस गए। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आशु और मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, ऋषि अरोड़ा और सुमित गोयल को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। 

मृतकों की पहचान गाजियाबाद के दिलशान गार्डन निवासी संजीव अग्रवाल (41) और पंचवटी निवासी अंशु मित्तल (40) के रूप में हुई है। उधर, नगर कोतवाली एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली राजस्थान हाइवे पर हुई दुर्घटना की बाबत अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


कार के पीछे बैठे थे अंशु और मोनू
खाटूश्याम दर्शन के लिए चारों व्यापारी सोमवार की रात 10.30 बजे तुराबनगर से ही निकले थे। चारों तुराबनगर में आसपास ही दुकान करते हैं। कीया गाड़ी ऋषि अरोड़ा की थी। दिल्ली के रोहताश नगर निवासी व्यापारी सुमित गोयल गाड़ी चला रहे थे। जबकि नेहरू नगर निवासी विनीत मित्तल उर्फ अंशु और लोनी निवासी मोनू पीछे बैठे थे। 

कार में आग लगते ही सुमित गोयल और ऋषि अरोड़ा गाड़ी से बाहर आ गए। जबकि विनीत और मोनू लॉक कार की खिड़की खोल नहीं पाए और कार में जिंदा ही जल गए। हादसे में विनीत और मोनू की मृत्यु हुई है। विनीत मित्तल मेघा साड़ी सेंटर, मोनू श्रीराम हैंडलूम, सुमित गोयल का न्यू जय दुर्गा साड़ी सेंटर और ऋषि अरोड़ा वेलको शूज के नाम से प्रतिष्ठान चला रहे थे। नेहरू नगर निवासी ऋषि अरोड़ा शहर के पुराने घनश्याम होटल संचालक परिवार से हैं। दो व्यापारियों की मौत के बाद तुराबनगर बाजार में मिली जुली बंदी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें