फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीएच-7 सोसायटी में पटाखे की चिंगारी से कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पटाखे की चिंगारी से क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के टावर-7 के बेसमेंट-1 में खड़ी कार में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। गश्त कर रहे गार्ड ने सिक्योरिटी टीम और फायर सेफ्टी टीम को सूचना दी। जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा बच गया। शोर सुनकर निवासी भी काफी संख्या में एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन




एओए कालातीत अध्यक्ष रोहित चौधरी का कहना है कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पास में खड़ी एक अन्य कार से निकल कर एक व्यक्ति को पटाखे चलाते हुए देखा गया है। जिसका नाम दीपक कुमार है। उनके बच्चे का जन्मदिन था। फुटेज देखकर पता चला कि पटाखा चलाने के बाद निकली चिंगारी से ढकी हुई कार के कवर में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में बड़ा रूप ले लिया और आग कार के अंदर तक फैल गई। जिससे सुमित मनोचा की कार जल गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। दोनों पक्ष टावर-7 के ही रहने वाले हैं। चौधरी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास बेसमेंट में सैकड़ों कारें खड़ी थीं। ऐसे में अगर आग तुरंत नियंत्रित नहीं की जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर गाजियाबाद अग्निशमन विभाग एवं क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक दोनों पक्षों में नुकसान की भरपाई और केस दर्ज कराने को लेकर बातचीत होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें