फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बेसहारा गोवंश को बचाने में कैंटर भिड़े, दोनों चालक घायल

विज्ञापन
दिल्ली मेरठ पर भिड़े कैंटर। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव चुड़ियाला के समीप रविवार दोपहर एक बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में दो कैंटरों की भिड़ंत हो गई। हाइवे में दोनों कैंटर क्षतिग्रस्त हो गए और उनके चालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एक कैंटर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के रहने वाले वकील अहमद चालक हैं। बताया कि वकील अहमद रविवार दोपहर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे होते हुए मेरठ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह चुड़ियाला क्षेत्र में पहुंचे तभी सामने एक बेसहारा गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के लिए वकील अहमद ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके कारण पीछे से आ रहा एक अन्य कैंटर वकील के कैंटर से टकरा गया। मौके पर चीख पुकार मच गया। पीछे वाली कैंटर चालक अनूप सिंह निवासी झांसी केबिन में फंस गए। घटनास्थल पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने घायल अनूप सिंह को केबिन से निकाला और दोनों चालकों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें