मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद के समीप कैंटर ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
कांस्टेबल नंदलाल कादराबाद चौकी पर तैनात थे। नंदलाल बृहस्पतिवार की शाम को किसी काम के लिए बाइक से थाने की तरफ जा रहे थे, कुछ दूर चलते ही पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और नंदलाल घायल हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सिपाही की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।