फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोन के रुपये खाते में ट्रांसफर कराकर नहीं दिया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। थाना क्षेत्र के रेवड़ी रेवड़ा में गोल्ड लोन के रुपये खाते में ट्रांसफर कराकर बिना सोना जमा किए आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली कल्याणपुरी कॉलोनी निवासी लवकुश एक निजीं फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 20 जुलाई को वह मुरादनगर थानाक्षेत्र के रेवड़ी रेवड़ा गांव निवासी अनुज कसाना के यहां गोल्ड लोन करने के लिए गए थे, उसी दिन लोन मंजूर हो गया। दोपहर करीब 2:30 बजे अनुज कसाना ने अपने खाते में लोन के 9.90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। सोना अनुज को कंपनी में जमा करना था, उसने नहीं किया और झांसा देकर भाग गया। एसीपी ने बताया कि रेवड़ा रेवड़ी गांव निवासी अनुज कसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें